Betul News : गंज थाने के आरक्षक सबसे बड़े हीरो, जिन्होंने पेश की मानवता की मिसाल, जाने पूरी कहानी

Betul News: Constable of Ganj police station is the biggest hero, who set an example of humanity, know the whole story

Betul News : कहते हैं ना भूखे को भोजन और प्यासे की पानी पिला सबसे बड़ा पूण्य का काम है। ऐसा ही मिसाल गंज थाने के आरक्षक पेश की है। ऐसे ही लोग सबसे बड़े हीरो है। दरसअल चेन्नई जा रही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला शनिवार को भ्रमवश बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतर गई। जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस से यात्रा कर रही महिला चेन्नई समझकर बैतूल स्टेशन उतर गई थी। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद एक ऑटो चालक उसे शहर के हमलापुर क्षेत्र में छोड़ गया, जहां वह घंटों तक इधर-उधर भटकती रही।
स्थानीय लोगों ने महिला की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी। गंज थाना पुलिस के आरक्षक अनिरुद्ध यादव सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला केवल तमिल भाषा बोलती थी और हिंदी समझ नहीं पा रही थी, जिससे संवाद स्थापित करना मुश्किल हो रहा था। इस स्थिति में पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को इंडियन कॉफी हाउस ले गए, जहां दक्षिण भारतीय कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों की मदद से महिला से तमिल भाषा में संवाद संभव हो सका।बातचीत में महिला ने अपना नाम जयसिंघा वरदराजन पत्नी आरपीएस दास निवासी विवेकानंद नगर, चेन्नई बताया। महिला ने कहा कि वह ट्रेन में अकेले सफर कर रही थीं और गलती से बैतूल स्टेशन पर चेन्नई समझकर उतर गईं।
पुलिस ने भोजन कराया, फिर ट्रेन से किया रवाना
गंज पुलिस ने महिला को भोजन उपलब्ध कराया और फिर उसके बताए पते के अनुसार संघमित्रा एक्सप्रेस में बैठाकर चेन्नई के लिए रवाना किया। पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता से महिला सकुशल अपने गंतव्य की ओर लौट सकी। इस सराहनीय कार्य में गंज थाना के आरक्षक अनिरुद्ध यादव की भूमिका उल्लेखनीय रही। स्थानीय लोगों और रेलवे पुलिस ने भी सहयोग कर इंसानियत की मिसाल पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button