Raja Raghuvanshi Murder : राजा रघुवंशी मामले का सामने आया बड़ा अपडेट, जाने किस हाल में है सोनम

Raja Raghuvanshi Murder: A big update has come out in the Raja Raghuvanshi case, know the condition of Sonam

Raja Raghuvanshi Murder :  इंदौर निवासी कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड बड़ा अपडेट सामने आया है। सोनम रघुवंशी के दोस्त मददगारों को जमानत मिल गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिलांग न्यायालय ने राजा रघुवंशी हत्या कांड के आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर और गार्ड बलवीर अहिरवार को जमानत दे दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों को न्यायालय में पेश किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजा रघुवंशी हत्याकांड के साक्ष्य छुपाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी सहित कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी।

किस हाल में है सोनम  और राज कुशवाहा

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जारी है। शिलांग पुलिस का दावा है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड की पुलिस के पास पुख्ता सबूत है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड के आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा जेल में बंद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल में बंद दोनों की मानसिक स्थिति अब बेहतर हो गई है। पहले की अपेक्षा अब दोनों तंदुरुस्त है।  हत्याकांड की शुरुआत दिनों में दोनों काफी टेंशन में थे लेकिन अब उनकी हालत में काफी सुधार हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button