MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, आंधी तूफान के साथ बरसेंगे बादल

MP Weather Alert: Red alert for rain in half a dozen districts of Madhya Pradesh, clouds will rain with thunderstorm

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। नए सिस्टम एक्टिव होने के कारण के जिलों में तेज बारिश हो रही है।  मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, श्योपुरकला जिलों में  बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलो में अतिभारी बारिश की संभावना बनी है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

इन जिलों में भी होगी तेज बारिश

मौसम विभाव ने रविवार को जारी एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान विदिशा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सागर, छतरपुर टीकमगढ़, निवाडी, सिहोर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, सिंगरौली सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, भोपाल, रापसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा खरगौन, बड़वानी जिलों में।
अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है।

इन जिलों बाढ़ का खतरा

पश्चिमी मध्य प्रदेश आगर-मालवा, धार, गुना, इंदौर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रतलाम और उज्जैन में बाढ़ का खाता हो सकता है।
अगले 24 घंटों में संभावित वर्षा के प्रभावित क्षेत्र (AOC) में कुछ पूरी तरह से संतृप्त मृदा वाले और नीचले इलाकों में सतही जल बहाव/जलभराव हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button