Latest Betul News : जब्त ट्रक छुड़वाने के नाम ढाई लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने हरदा और भोपाल के आरोपी को किया गिरफ्तार
Latest Betul News: Fraud of Rs 2.5 lakh in the name of getting the seized truck released, police arrested the accused from Harda and Bhopal
Latest Betul News : बैतूल फायनेंस कंपनी द्वारा जब्त किए गए ट्रक को छुड़वाने के लिए ढाई लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी उमेश किसना डांगे (33) निवासी आष्टा ने मुलताई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। विश्वास डोंगरे और मितेश पारे द्वारा डेमलर फायनेंस द्वारा जब्त किए गए ट्रक को छुड़वाने के नाम पर दो लाख 50 हजार रूपए की धोखाधड़ी की है। शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
पुलिस को जानकारी मिलने पर डेमलर फायनेंस कंपनी में कई बार दबिश दी। गोपनीय सूचना मिली थी कि धोखाधड़ी करने वाले आरोपी भोपाल में छुपे है। पुलिस ने दबिश देकर आरोनी मितेश पिता विनोद पारे (45) निवासी मगरद जिला हरदा और विश्वास पिता विजयराव डोंगरे (46) निवासी वृद्धावन नगर अयोध्या बॉयपास भोपाल को 11 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक वंशराज श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक आलोक पटेल, आरक्षक शिवराम परते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



