Betul News : ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों में आक्रोश, रविवार को होगा विरोध प्रदर्शन
Betul News: Teachers angry over e-attendance, protest to be held on Sunday
Betul News : बैतूल में ऑनलाईन अटेंडेंस के विरोध में रविवार को शिक्षक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों द्वारा स्वाभिमान रैली निकाली जाएगी। सरकार ने हमारे शिक्षक एप से शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसका शिक्षक विरोध कर रहे है। शिक्षकों का कहना है कि एप अच्छे से काम नहीं कर पा रहा है। शिक्षक उपस्थिति नहीं लगा पा रहे है। उपस्थिति लगाने के लिए शिक्षकों को कई प्रकार की समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। शिक्षकों पर ई-अटेंडेंस के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि ई-अटेंडेंस के विरोध में रविवार को शिक्षक स्वाभिमान रैली निकाली जाएगी, इसमें जिले भर के आजाद अध्यापक, शिक्षक मौजूद रहेगे। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ बैतूल के बैनरतले मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। शिक्षकों का कहना है कि जब तक एप की तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया जाता तब तक ई-अटेंडेंस लगाना संभव नहीं है। दूरस्त अंचलों में मोबाईल नेटवर्क नहीं होने के कारण शिक्षक ई-अटेंडेंस नहीं लगा पा रहे है। पढ़ाई छोड़ शिक्षक ई-अटेंडेंस लगाने में ही उलझे रहते है। शिक्षकों का कहना है कि ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता खत्म की जाए ताकि शिक्षकों को किसी प्रकार की कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े।



