Betul Employment Fair : रोजगार मेले में 68 अभ्यर्थियों का चयन, युवाओं के चेहरे पर दिखाई दी खुशी

Betul Employment Fair: 68 candidates selected in the employment fair, happiness visible on the faces of the youth

Betul Employment Fair: बैतूल जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में युवा संगम के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में किया गया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 158 आवेदकों ने पंजीयन कराया था। जिसमें 07 कम्पनियों के द्वारा 68 आवेदकों का प्राथमिक रूप से चयन कर 04 को लेटर ऑफ इंटेन्ट प्रदान किए गए। रोजगार मेले के साथ ही आईटीआई में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ परिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 92 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 36 जांच सिकलसेल की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button