Weather Today : घोड़ाडोंगरी में जमकर बरसे बादल, 3 इंच से अधिक बारिश
Weather Today: Heavy rain in Ghoradongri, more than 3 inches of rain
Weather Today : बैतूल जिले के घोड़ाडोगरी ब्लॉक में जमकर बारिश हुई है। बारिश के कारण कहीं नदी नाले में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। इसके अलावा शाहपुर ब्लॉक में भी अच्छी बारिश होने के समाचार मिले है। शनिवार से रविवार सुबह 8:00 बजे तक घोड़ा डोंगरी में 3 इंच से अधिक और शाहपुर में 3 इंच बारिश हुई है।जाने कहा कितना बरसा पानी
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को बैतूल में 18.4, घोड़ाडोंगरी 83.0, चिचोली 11.0, शाहपुर 73.2, मुलताई 24.4, प्रभात पट्टन 9.2, आमला 22.0, भैसदेही 23.0, आठनेर 10.1, भीमपुर में 10 मिमी बारिश दर्ज की है। अब तक जिले में कुल 9 इंच बारिश हो चुकी है। पीछे वर्ष अब तक 6 इंच बारिश ही हो पाई थी।



