MP Weather : मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 26 जिलों में बाढ़ का खतरा
MP Weather: Heavy rain alert in many districts of Madhya Pradesh, threat of flood in 26 districts

MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी तेज हो गई है। कई जगह नए सिस्टम बनने के कारण तेज बारिश का दौर जारी है। कटनी, मंडला जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। इन जिलों में कही कही अतिभारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में भी होगी भारी बारिश
मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, मैहर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, पांढुर्णा, निवाड़ी जिले में भारी बारिश की संभावना है।
इन जिलों में वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, भिंड जिलों में बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।
इन जिलों में बाढ़ का खतरा
अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और इलाकों में मध्यम स्तर का फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा संभव है। जिसमे पूर्वी मध्य प्रदेश अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया जिला शामिल है।पश्चिमी मध्य प्रदेश – अशोकनगर, गुना, रायसेन, राजगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और विदिशा जिले बाढ़ का खतरा बना है।



