MP News : जबलपुर में हुए सड़क हादसे में बैतूल के दो युवकों की मौत
MP News: Two youths from Betul died in a road accident in Jabalpur

MP News : जबलपुर में हुए सड़क हादसे में बैतूल जिले के शाहपुर ब्लाक के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था की दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है।
जानकारी के मुताबिक जबलपुर में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा नागपुर-मंडला नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम को हुआ। पिकअप में शवों को बाहर निकालने के लिए वाहन के पुर्जों को गैस कटर से बाहर निकाला गया। दो मृतकों की पहचान बैतूल जिले के शाहपुर के रहने वाले दीपक गोस्वामी और प्रताप कास्दे के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक अरविंद पटेल सिवनी जिले के छावला गांव का रहने वाला है।
ट्रक मंडला से नागपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गौर चौकी के पास पहुंचा, सामने से आ रही मिनी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा और गौर चौकी पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर से टकराकर रुक गया। इससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है।



