MP Today News : किसानों से उपज खरीदकर करोडों की ठगी करने वाला गुजरात का इनामी शातिर बैतूल पुलिस के हत्थे चढ़ा
MP Today News: Gujarat's rewarded criminal who cheated farmers of crores by buying produce from them was caught by Betul police

MP Today News : किसानों से उपज खरीद कर करोड़ों रुपए ठगी करने वाले गुजरात के इनामी शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बैतूल बाजार एवं थाना सांईखेडा क्षेत्र के कई किसानों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक व्यक्ति, जो स्वयं को आकाश उर्फ सचिन उर्फ लोकेश टांक बताता था, द्वारा पिछले 10-12 वर्षों से बैतूल क्षेत्र में अधिक मूल्य पर गल्ला खरीदने का कारोबार किया जा रहा था। कथित आरोपी ने कई किसानों से लाखों की मात्रा में गल्ला क्रय कर लगभग 1 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया और इसके बाद फरार हो गया। इस पर थाना बैतूल बाजार में धारा 420, 409 भादवि एवं थाना सांईखेडा में भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी। पुलिस ने आरोप पेपर इनाम भी घोषित किया था।
अलग-अलग राज्यों में छुपकर रहा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से ही फरार था और “लक्की” नाम से अलग-अलग राज्यों — गुजरात व राजस्थान — में पहचान छिपाकर निवास कर रहा था। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण एवं निगरानी के माध्यम से आरोपी की लोकेशन चिन्हित कर आरोपी आकाश उर्फ सचिन उर्फ लोकेश टांक पिता का नाम पन्नालाल टांक उम्र: 38 वर्ष निवासी: ग्राम शवान, महक रेसीडेंसी-02, शयान, थाना ओलपाड, तहसील ओलपाड, जिला सूरत (गुजरात) को गुजरात से गिरफ्तार किया गया और बैतूल न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में इनकी रही भूमिका
इस कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी में निरीक्षक अंजना धुर्वे थाना प्रभारी, बैतूल बाजार, निरीक्षक राजन उइके – थाना प्रभारी, सांईखेडा, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, उप निरीक्षक रामस्वरूप रघुवंशी, सउनि सल्लाम, प्रधान आरक्षक 283 अजय बरबड़े
, प्रधान आरक्षक विनय जैसवाल, आरक्षक 666 कमल चौरेआरक्षक विकास जैन शामिल है।



