Betul Today News : 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे बैतूल जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा
Betul Today News: Betul District Hospital Outpost Incharge Surendra Verma is retiring on June 30
Betul Today News : बैतूल लंबे समय तक अस्पताल चौकीबैतूल में पदस्थ एएसआई सुरेन्द्र वर्मा 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे है। श्री वर्मा का अब तक का कार्यकाल अच्छा और निर्विवादित रहा है, जिले में कई पुलिस अधीक्षकों ने अपनी सेवाएं दी। सभी ने श्री वर्मा के कामकाज की तारीफ की है। जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्र वर्मा अगस्त 1999 से अस्पताल चौकी में चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ है, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे है। 26 वर्षों से अस्पताल चौकी में पदस्थ रहे। इसके अलावा श्री वर्मा ने शाहपुर, सारनी और मुलताई थानों में भी अपनी सेवाएं दी है, लेकिन सबसे लंबा कार्यकाल बैतूल जिला चिकित्सालय की चौकी में रहा है। इस कार्यकाल के समय श्री वर्मा को कुछ समय के लिए दूसरे थानों में भी स्थानांतरित किया गया, लेकिन उनकी चंद दिनों में ही अस्पताल चौकी में वापसी भी हो गई। श्री वर्मा की जगह जिन भी पुलिसकर्मियों को अस्पताल चौकी की कमान सौंपी वे व्यवस्था ही नहीं संभाल पाएं और उन्होंने अपना ट्रांसफर अन्य जगह करवा लिया। अस्पताल चौकी में लिखा पड़ी का सबसे ज्यादा कामकाज है। अस्पताल में कई बार मरीजों के परिजनों द्वारा हंगामों जैसी स्थिति निर्मित कर दी जाती है। ऐसे मौकों को भी उन्होंने बहखुबी बड़ी सुझबूझ के साथ सुलझाया है।
अस्पताल चौकी की व्यवस्था बेहतर तरीके से व्यवस्था संभालने पर अधिकारियों ने भी उन्हें अस्पताल चौकी में ही पदस्थत रखा। अस्पताल चौकी के अन्य स्टॉफ को भी अपने साथ लेकर चले। 26 वर्षों में यह भी देखने में आया कि चौकी में स्टॉफ की भी कमी रही इसके बावजूद भी श्री वर्मा ने कभी शिकवा शिकायत का मौका नहीं दिया। चौकी की व्यवस्था को बेहतर संभालकर रखा।



