MP News: मप्र में सेल्फी से तय होगी शिक्षकों की सैलरी, सरकार ने जारी किया नया फरमान, 1 जुलाई से लागू होगा नियम

MP News: अक्सर शिकायते आती है कि सरकारी स्कूल के शिक्षक देर से स्कूल पहुंचते हैं और कई बार वह पढ़ाई में भी लापरवाही करते हैं। लगातार मिलने वाली शिकायतों के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है। अभी स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों को अपनी सेल्फी लेकर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। जो भी शिक्षक सरकार के इससे निर्देश का पालन नहीं करेगा उसकी सैलरी कट जाएगी।
1 जुलाई से लागू होगा नया नियम (MP News)
स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा यह नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू किया जाएगा। इस प्रणाली की मॉनिटरिंग ‘ शिक्षा पोर्टल 3.0’ के माध्यम से किया जाएगा। नए नियम के अंतर्गत शिक्षक अपनी उपस्थिति मोबाइल के जरिए दर्ज कर सकेंगे। अब शिक्षकों को स्कूल खुलने के 1 घंटे के अंदर और स्कूल छुट्टी होने की आधे घंटे के बाद हर हाल में उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
बच्चों के साथ लेनी होगी सेल्फी
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के नए नियम के अनुसार अब शिक्षकों को बच्चों के साथ एक सेल्फी लेनी होगी और उसे पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस नए नियम से अटेंडेंस तो लगेगा ही साथ ही लोकेशन भी रिकॉर्ड हो जाएगा। एक बार स्कूल आने पर और दूसरी बार स्कूल से जाने के समय सेल्फी अपलोड करनी है।
Also Read:MP News: मप्र में सेटेलाइट से बनेंगी ग्रामीण सड़के, ISRO करेगा मदद, मनरेगा ने तैयार किया सॉफ्टवेयर
लेट लतिफी पर अब लगेगा ब्रेक
अक्सर देखा जाता है कि शिक्षक स्कूल देर से आते हैं और समय से पहले ही चले जाते हैं लेकिन अब मध्य प्रदेश में शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। मध्य प्रदेश सरकार के इस नए नियम से राज्य के शिक्षकों पर लगाम लगाया जाएगा।
Also Read:MP News : जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए नही होना पड़ेगा परेशान, जारी किये नए आदेश



