MP News: मप्र में सेटेलाइट से बनेंगी ग्रामीण सड़के, ISRO करेगा मदद, मनरेगा ने तैयार किया सॉफ्टवेयर

MP News: मध्य प्रदेश के विकास में चार चांद लगने वाला है। अब राज्य में बेहद आसानी से चकाचक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। मध्य प्रदेश में सेटेलाइट के द्वारा ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए मनरेगा के द्वारा सीपरी सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है।सेटेलाइट के द्वारा ग्रामीण सड़कों की निगरानी की जाएगी।
चकाचक हो जाएगी गांव की सड़के (MP News)
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के समय सबसे बड़ी चुनौती जमीन को चिन्हांकन करने में होती है। इस काम में काफी समय लग जाता है। लेकिन अब यह काम सिपरी सॉफ्टवेयर के जरिए सेटेलाइट के माध्यम से किया जाएगा। सेटेलाइट के द्वारा ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
इसरो करेगा मदद
ग्रामीण सड़कों को सेटेलाइट के माध्यम से इसरो की मदद से तैयार किया जाएगा। सैटेलाइट का मदद लेने का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाना है।
अब टूटी-फूटी नहीं रहेंगी गांव की सड़के
मध्य प्रदेश में अब गांव की सड़के टूटी-फूटी नहीं रहेगी।बरसात के मौसम में टूटी फूटी हुई सड़कों की वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसके बाद सरकार ने सेटेलाइट के माध्यम से सड़क निर्माण का फैसला लिया है।
Also Read:Betul Crime News Today: जमीनी विवाद में लाठी से पीटकर किसान की हत्या, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज



