MP News: एमपी में बदल रहा एक और स्टेशन का नाम, केंद्रीय मंत्री रखा प्रस्ताव

MP News: मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी इंदौर दाहोद रेल परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस रेल परियोजना का काम पूरा होने से मध्य प्रदेश से गुजरात की दूरी कम हो जाएगी। इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने इस परियोजना का निरीक्षण किया और कई बड़ी घोषणाएं की।इस परियोजना के अंतर्गत आधार जिले में एक नया स्टेशन बनाया जाएगा। इस स्टेशन का नाम राजा भोज रखा जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव जल्द ही मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
इस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने से आदिवासी क्षेत्र का विकास होगा और शहरों से आदिवासी क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। आदिवासी क्षेत्र से रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो इस क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा साथ ही रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगे।
राजा भोज रखा जाएगा धार स्टेशन का नाम (MP News)
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने घोषणा किया की धार में जो नया स्टेशन बनेगा उसका नाम राजा भोज रखा जाएगा। राजा भोज के नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम रखने से मध्य प्रदेश की संस्कृति और इतिहास को सम्मानित किया जाएगा. राजा भोज मध्यकालीन कल के एक प्रतापी राजा थे। इससे संबंधित प्रस्ताव जल्द ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेजा जाएगा।
Also Read:MP News: मप्र के इस नदी पर बनेगा 270 करोड़ की लागत से आईकॉनिक ब्रिज, 1.3km होगी लंबाई, पढ़े पूरी खबर
धार में रेलवे स्टेशन के साथ ही अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम किया जा रहा है। नौगांव क्षेत्र में रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें वेटिंग हॉल टिकट घर और प्लेटफार्म जैसे आवश्यक सुविधाओं का निर्माण हो रहा है।



