Toll Tax: टोल टैक्स को लेकर किया बड़ा ऐलान, मात्र 3000 में कर सकेंगे साल भर सफर, अगस्त से लागू होगा नया टोल सिस्टम

Toll Tax: देशभर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा ऐलान किया है। 15 अगस्त से टोल टैक्स को लेकर एक नया नियम शुरू किया जाएगा जिससे गाड़ी चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
नई टोल नीति से टोल टैक्स पर लगने वाली लंबी लाइनों की समस्या भी खत्म हो जाएगी इसके साथ ही मात्र ₹3000 का रिचार्ज करके आप 1 साल तक फ्री यात्रा कर सकते हैं।
नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान (Toll Tax)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन ने बताया कि टोल नीति में बड़ा बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस योजना से लोगों को बेहद खुशी होगी और टोल टैक्स को लेकर जो शिकायत आता है वह भी खत्म हो जाएगा। अब टोल टैक्स को लेकर कोई भी विवाद नहीं होगा।
क्या मिलेगी राहत?
सामने आई जानकारी के अनुसार नई टोल नीति में टोल बूथ खत्म किया जा सकता है। इसके जगह प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स काटा जाएगा। सरकार का कहना है कि ऐसा करने से टोल बूथ पर लगने वाली लंबी लाइन खत्म हो जाएगी इसके साथ ही लोगों का काफी समय भी बचेगा।



