MP News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों का खत्म होगा 9 साल का इंतजार, जल्द मिलेगा प्रमोशन, पढ़े ताजा अपडेट

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश की सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को 9 साल के बाद बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। कर्मचारी व अधिकारियों का प्रमोशन का इंतजार खत्म होने वाला है। मोहन सरकार के कैबिनेट में इसकी मंजूरी मिल चुकी है।

प्रमोशन में आरक्षण का रखा जाएगा ध्यान (MP News)

प्रमोशन में आरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए डीपीसी के प्रावधान किए गए हैं और वरिष्ठता का भी ध्यान रखा जाएगा। सबसे पहले आरक्षित सीट भरी जाएगी इसके बाद ही किसी अन्य को मौका मिलेगा।

2016 से प्रमोशन पर लगा था रोक 

अभी से 9 साल पहले साल 2016 में ही प्रमोशन पर रोक लग गया था। उसे समय प्रमोशन में आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था जिसके बाद आरक्षण पर रोक लग गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव कर्मचारियों को प्रमोशन देने के पक्ष में है यही वजह है कि सभी पक्षों की सहमति से प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रमोशन का फार्मूला तैयार करना भी शुरू कर दिया है।

इसके पहले 10 जून को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के सामने इसको प्रेजेंट किया गया था और अब मंजूरी के लिए इसे कैबिनेट में लाया गया। प्रमोशन में रोक के वजह से लाखों कर्मचारी रिटायर्ड हो गए लेकिन उन्हें प्रमोशन नहीं मिला पाया लेकिन अब कर्मचारियों को इंतजार नहीं करना होगा। अब उन्हें प्रमोशन मिलेगा।

Also Read: MP Transfer News: मप्र में पुलिसकर्मियों का हुआ थोकबंद तबादला, 699 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर, यहां देखें लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button