MP News: मप्र में 100 करोड़ की लागत से इस नदी के समांतर 15 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का होगा निर्माण, लाखों लोगों को होगा फायदा

MP News
MP News

MP News: सिंहस्थ 2028 को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार लगातार पुल,पुलियाओं और सड़कों का निर्माण करा रही है। शिप्रा नदी में स्नान और साधु संतों के दर्शन के लिए जाने वाली भीड़ को व्यवस्थित ढंग से प्रबंध करने के लिए प्रशासन में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शिप्रा नदी के समांतर 15 किलोमीटर लंबी और 22 मीटर चौड़ी पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा और हर 500 मीटर पर घाट से जोड़ने वाले पाथ वे से यह सड़क जुड़ी होगी।

प्रस्तावित समानांतर सड़क नदी से लगभग 100 से 200 मीटर की दूरी पर बनाई जाएगी। सामने जानकारी के अनुसार सड़क और शिप्रा नदी के बीच हर आधे किलोमीटर पर पक्के पाथ वे का निर्माण किया जाएगा जिसके माध्यम से श्रद्धालु घाट तक आसानी से आ पाएंगे।

घाटों का विस्तार जल्द होगा (MP News)

प्रशासन के द्वारा शिप्रा नदी के किनारे 29 किलोमीटर नए घाटों का निर्माण करवाया जा रहा है। मुख्य स्थान पर घाटों का निर्माण शुरू हो गया है। इस काम में 779 करोड रुपए का खर्च आएगा और 30 महीने में इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Also Read:MP News: मध्यप्रदेश के हर घर तक PNG कनेक्शन पहुंचाएगी मोहन सरकार, 30% तक सस्ता होगा रसोई गैस, जाने क्या है तैयारी

सड़कों और घाटों के निर्माण में 100 करोड़ का आएगा खर्च

सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित सड़क और पाथवे निर्माण पर लगभग 100 करोड रुपए तक का खर्चा आएगा। इसकी अंतिम स्वीकृति मुख्य सचिव के अध्यक्षता में मिल सकती है। इस सड़क के निर्माण से लाखों लोगों को फायदा होगा।

Also Read:MP News : मछली पकड़ने पर लगाया प्रतिबंध, नियमों का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button