MP News: मध्यप्रदेश के हर घर तक PNG कनेक्शन पहुंचाएगी मोहन सरकार, 30% तक सस्ता होगा रसोई गैस, जाने क्या है तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार राज्य के हर घर तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाएगी। पूरे राज्य में बारिश और साथ सीएनजी स्टेशन स्थापित होंगे जिनमें से 378 सीएनजी स्टेशन की स्थापना अभी तक हो चुकी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। 19 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को पहले ही पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जा रही है और अगले 2 वर्षों में राज्य के 90% हिस्सों में यह नेटवर्क स्थापित हो जाएगा।
सरकार के द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कमी लाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है और उम्मीद है कि अगले दो सालों में राज्य के 55 जिलों में पीएनजी नेटवर्क स्थापित हो जाएगा। सरकार के इस कदम से रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कमी आएगी।
क्या है पीएनजी गैस (MP News)
पीएनजी गैस पाइप नेचुरल गैस है जिसे सीधे गैस पाइपलाइन के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचा दिया जाता है। इस गैस की प्राप्ति प्राकृतिक स्रोतों से होती है और घरेलू उपयोग में इसका उपयोग किया जाता है।
क्यों फायदेमंद है पीएनजी गैस
पीएनजी गैस बेहद की फायदे होता है साथ ही साथ यह बजट फ्रेंडली भी होता है। यह गैस एलपीजी सिलेंडर के तुलना में काफी सुरक्षित और सस्ता होता है यही वजह है कि सरकार पीएनजी गैस को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए पूरे राज्य में गैस सिलेंडर पाइपलाइन बिछाया जा रहा है ताकि आसानी से लोगों तक गैस सिलेंडर पहुंचाया जा सके।



