Indian Railway: अकेले सफर करने वाली महिलाओं को ये 4 अधिकार देता है रेलवे, हर महिला को पता होनी चाहिए ये जरूरी बात

Indian Railway
Indian Railway

Indian Railway: ट्रेन से रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इंडियन रेलवे के द्वारा समय-समय पर यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए कई जरूरी नियम बनाए जाते हैं। सफर के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े रेलवे इस बात का विशेष ध्यान रखना है।

ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को भी रेलवे विशेष अधिकार देता है। आपको भी अगर ट्रेन में सफल अकेले करना है तो आपको रेलवे के चार जरूरी नियम जरूर जानना चाहिए। तो आईए जानते हैं अकेले सफर करने वाली महिलाओं को कौन सी सुविधा देता है रेलवे…

महिला सुरक्षा कर्मी करती है सुरक्षा (Indian Railway)

ट्रेन में अगर कोई महिला अकेले सफर कर रही है तो महिला सुरक्षा कर्मी उसे महिला की सुरक्षा करती है और बार-बार जाकर उसका हाल-चाल पूछती है। अगर आप ट्रेन में अकेले सफर कर रही हैं और आपको सहायता की जरूरत है तो आप महिला सुरक्षा कर्मी से सहायता मांग सकती हैं।

सीट चेंज करने की सुविधा

ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिला यात्री को सीट चेंज करने की सुविधा इंडियन रेलवे के द्वारा दिया जाता है।

महिला डिब्बा की मिलती है सुविधा

ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को रेलवे अलग से महिला कोच देता है ताकि महिला सुरक्षित और निर्भीक होकर इसमें यात्रा कर सके। इस महिला कोच में पुरुषों के एंट्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई होती है।

रात को बिना टिकट वाली महिला को नहीं उतार सकता है रेलवे

रेलवे रात में बिना टिकट पकड़ी गई महिला को नहीं उतार सकता है। महिला के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात के समय ट्रेन से महिला को नहीं उतारा जाता है।

Also Read:MP monsoon update: 18 जून को मध्य प्रदेश में एंट्री लेगा मानसून, इन जिलों में बारिश से मचेगी तबाही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button