Monsoon Update: तपती गर्मी से मिलेगी राहत! मप्र में इस दिन होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री, इन जिलों में होगी तूफानी बारिश

Monsoon Update: मध्य प्रदेश में आमतौर पर 14 जून तक मानसून की एंट्री हो जाती है लेकिन इस बार मानसून आने में देरी हो रही है। मौसम विभाग की माने तो 20 जून तक राज्य में मानसून की एंट्री हो सकती है।
आजकल राज्य में तपती गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। प्री मानसून गतिविधियों की वजह से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई लेकिन एक बार फिर से बारिश का दौर थम चुका है और गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
Also Read:MP Today News : प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन में बैतूल प्रथम, 58 कार्यालय को एक साथ जोड़ा
खत्म होगा मानसून का इंतजार (Monsoon Update)
मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है राज्य में 20 जून तक मानसून की एंट्री हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मानसून की एंट्री से एक बार फिर से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
और कुछ दिन सतायेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन और गर्मी का प्रकोप रहेगा। भयंकर गर्मी से और परेशानिया बढ़ेगी। 20 जून से फिर से राहत भरी बारिश होगी।



