MP Today News : प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन में बैतूल प्रथम, 58 कार्यालय को एक साथ जोड़ा

MP Today News: Betul is first in the implementation of e-office system in the state, 58 offices connected together

MP Today News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप शासन की गतिविधियों को त्वरित, पारदर्शी और पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली का संचालन किया जा रहा है। इस दिशा में बैतूल जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में ई-ऑफिस मूवमेंट में पहला स्थान प्राप्त किया है। बैतूल की इस उपलब्धि के पीछे आयुक्त नर्मदापुरम संभाग श्री के.जी. तिवारी और कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी का सतत मार्गदर्शन और निगरानी प्रमुख कारण रहा। दोनों अधिकारियों ने जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए विभागों को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया। जिसके बाद बैतूल जिले के 58 कार्यालय ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़े है। इससे समय की बचत होने के साथ ही फाइलों के निराकरण में तेजी आई है।

एसडीएम कार्यालयों को किया गया एकीकृत

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले के सभी विभागों के मैदानी कार्यालय को भी तेजी से कि ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों ई ऑफिस प्रोफाइल बनाई जा रही है। कलेक्टर सतत ई ऑफिस मूवमेंट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिसका परिणाम रहा कि बैतूल प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां सभी एसडीएम कार्यालयों को जिला कार्यालय से
ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से जोड़ा गया है।

— फाइलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग—

ई ऑफिस का लाभ यह है कि अब किसी भी फाइल की गति और स्थिति को रियल टाइम में देखा जा सकता है, जिससे अनावश्यक देरी और भ्रम की स्थिति समाप्त हो गई है। ई-ऑफिस प्रणाली से न केवल सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आएगी, बल्कि आम नागरिकों को भी सेवाओं का समय पर और प्रभावी लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button