Star Link Company : एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक कि भारत में होगी जल्द एंट्री, दूरसंचार मंत्री ने दी जानकारी
Star Link Company: Elon Musk's company Starlink will soon enter India, Telecom Minister gave information

Star Link Company : एलन मस्क की स्टारलिंक कंपनी जल्द भारत में दस्तक देने वाली है। लोगों को सैटलाइट इंटरनेट का लाभ मिल सकेगा। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है जिसमें स्टरलिंक कंपनी को गुलदस्ते में एक नया फूल की तरह बताया है। दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते समय एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को लाइसेंस दिए जाने के बात कही है। सिंधिया ने कहा जल्दी ही स्टारलिंक को सैटेलाइट लाइसेंस के साथ स्पेक्ट्रम भी दिया जाएगा। एलन मस्क की कंपनी के आने के बाद भारत में 5 दूरसंचार कंपनियां हो जाएगी। जियो, एयरटेल जैसी दिग्गज दूरसंचार कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी।
मिल सकता है सस्ता इंटरनेट
स्टरलिंक कंपनी द्वारा भारत में सस्ती दूरसंचार सेवा देने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टार लिंक भारत मे 840 रुपए में अनलिमिटेड डाटा के साथ प्लान दे सकती है। महंगी इंटरनेट सेवा होने की स्थिति में स्टार लिंक को ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए कंपनी सस्ते टैरिफ प्लान ला सकती है।
जंगल पहाड़ कहीं भी मिलेगा नेटवर्क
एलन मस्क की स्टारलिंक कंपनी सेटेलाइट से नेटवर्क प्रदान करती है। सैटेलाइट नेटवर्क होने के कारण उपभोक्ताओं को जंगल, पहाड़ कहीं भी नेटवर्क मिल सकेगा। अन्य कंपनियों की तरह नेटवर्क की परेशानियों से नहीं जूझना पड़ेगा। कुल मिलाकर कहीं भी नेटवर्क की सुविधा मिल जाएगी।



