Betul Mandi Bhav 05 Jun 2025 : आज 05 जून के बैतूल मंडी भाव, मूंग के दामों में आई गिरावट
Betul Mandi Bhav 05 Jun 2025 : Betul Mandi Bhav today 05 June, fall in the price of moong
Betul Mandi Bhav 05 Jun 2025 : गुरुवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 05 जून 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 08 हजार 111 बोरे रही। 3282 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 2819 बोरे मक्का की आवक 1861 बोरे रही है।कृषि उपज मंडी में गेंहू, मक्का और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू, मक्का और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आने लगी
गुरुवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक आने लगी है । मूंग के दाम 6701 से लेकर 5901 रुपये तक है। उड़द की आवक नही आई दाम 6900 प्रति किवंटल के पार थे।

