Betul News : खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिरी 5 वर्षीय मासूम, पानी मे डूबने से मौत

Betul News: 5-year-old innocent child fell into a water tank while playing, died due to drowning in water

फ़ाइल फ़ोटो

Betul News: बैतूल के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पांढुर्णा में 5 वर्षीय मासूम बच्ची की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पांढुर्णा निवासी हितानश्री पिता प्रकाश साहू शनिवार सुबह खेलते-खेलते मासूम नवनिर्माणाधीन मकान में बने पानी के टैंक में गिर गई, जिसमें पानी भरे होने के कारण डूबने से मासूम की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नवनिर्मित मकान बनाने का काम जारी है, बच्ची खेल रही थी। परिजनों का ध्यान बच्ची पर नहीं रहा बच्ची खेलते समय पानी के टैंक में गिर गई, जब परिजनों को इसके बारे में पता चला तो तत्काल परिजनों ने टैंक से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मृतिका का शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button