Betul Road Accident : अनियंत्रित होकर तूफान जीप पुलिया से टकराई, 12 लोग हुए घायल, तेज रफ्तार के कारण हादसा
Betul Road Accident: Uncontrolled storm jeep hit the culvert, 12 people injured, accident due to high speed
Betul Road Accident : बैतूल के घोड़ाडोंगरी आमढाना गांव में शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक तूफान जीप अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वही 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्होंने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार आमढाना गांव में एक तूफान जीप अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तूफान जीप सवार चंडी दर्शन कर खैरवानी लौट रहे थे। आमढाना गांव में अचानक जीप का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पुलिया से टकरा गई। घायलों को तत्काल घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 2 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।



