MP Today News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सभा के 1 दिन पहले सारणी में झमाझम बारिश

MP Today News: Heavy rain in Sarni a day before the meeting of Chief Minister Dr. Mohan Yadav

MP Today News : स्वसहायता समूहों के सम्मेलन और विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बैतूल जिले के सारणी बगडोना में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के एक दिन पहले मंगलवार को सारणी में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई है। कार्यक्रम में लगा टेंट भी गीला हो गया है। बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। 

बगडोना में मुख्यमंत्री रोड शो होगा। सीएम की सभा और रोड शो को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एक दिन पहले ही आयुक्त नर्मदापुरम, आईजी, डीआईजी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। वहीं मंगलवार को कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन ने सभा स्थल, प्रदर्शनी स्थल, हेलीपेड, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। खासबात यह है कि शोभापुर बस स्टैंड जिसे अतिरिक्त यानी की वीआईपी रोड के लिए तोड़ दिया गया है। अब वहां रोड नहीं बनाई जा रही। ऐसा करने से लगभग एक दर्जन पेड़ कटने से बच जाएंगे। वहीं नगरपालिका और पीएचई द्वारा पार्किंग स्थल से लेकर सभा स्थल तक पानी की समूचित व्यवस्था की गई है। सभा स्थल पर ही 3 आपातकालीन चिकित्सालय बनाए गए हैं। 
इसके अलावा प्रत्येक एंट्री गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी।
वहीं रोड शो को लेकर अब तक जो तैयारी की गई है। उसके मुताबिक सीएम बगडोना से कालीमाई पहुंचेंगे। यहां से रोड शो प्रारंभ होगा। जेरी चौक, अंबेडकर चौक, सुपर मार्केट, शिव मंदिर रेलवे कालोनी होते हुए सीएम का काफिला सभा स्थल पर पहुंचेगा। जहां सभी को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button