MP News : मध्य प्रदेश में 1370 करोड़ की लागत से बनेगा ग्रीनफील्ड फोरलेन, 29 गावों को होगा लाभ
MP News: Greenfield four-lane will be built in Madhya Pradesh at a cost of 1370 crores, 29 villages will benefit
MP News : मध्य प्रदेश में इंदौर से महाकाल नगरी उज्जैन जाने के लिए ग्रीनफील्ड का फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू होगा। फोरलेन के बनने से आवागमन में सुविधा होगी। इसका लाभ प्रदेश के 29 गावों को मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक उज्जैन में वर्ष 2028 को सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होना है। श्रद्धालुओं को उज्जैन तक आने-जाने में कोई असुविधा न हो इसलिए उज्जैन और इंदौर के बीच 48 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। फोरलेन का निर्माण 1370 करोड़ की लागत से होगा।30 मिनट में हो जाएगा सफर पूरा
ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण होने से इंदौर से उज्जैन जाने के लिए महज 30 मिनट लगेंगे। यह फोरलेन 29 गांव से होकर गुजरेगा जिससे इन ग्रामीणों को लाभ भी होगा। जानकारी के मुताबिक 48 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड पर लेने का निर्माण होगा। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा फोरलेन निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार किया जा रहा है। उज्जैन में लगने वाले कुंभ मेले के पहले इस फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।



