Betul  News: सामूहिक विवाह सम्मेलन में 634 जोड़े ने लिए सात फेरे

Betul News: 634 couples took seven vows in a mass marriage conference

Betul  News: सामूहिक विवाह सम्मेलन शाहपुर में आयोजन किया गया, जिसमें कुल 634 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। यह आयोजन सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का प्रतीक बना, क्योंकि इसमें विभिन्न धर्मों के जोड़ों की शादी उनके-अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराई गई। इस आयोजन में कुल 634 आवेदन पात्र पाए गए थे, हर धर्म के जोड़ों की शादी उनकी परंपराओं के अनुसार कराई गई, जिससे यह सम्मेलन सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द की मिसाल बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके, जनपद अध्यक्ष शिव शंकर मवासे एवं जनपद उपाध्यक्ष रोशनी विशाल सिंह ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि, एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह, तहसीलदार सुनयना ब्राम्हे, जनपद सीईओ अमित दुबे उपस्थित रहे।

       प्रशासनिक अधिकारियों ने दूल्हा-दुल्हन की बैठने की व्यवस्था से लेकर भोजन, मंच और विवाह मंडपों तक हर पहलू पर बारीकी से निगरानी रखी गई। यह सामूहिक विवाह सम्मेलन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल बना, समाज में एक सकारात्मक संदेश भी गया कि सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोग एक मंच पर आकर सामाजिक परंपराओं को मजबूती दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पात्र कन्याओं को उनके विवाह के समय कुल 55 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें 49 हजार रुपये का चेक सीधे कन्या के नाम से दिया जाता है ताकि वह अपने नए जीवन की शुरुआत सशक्त रूप से कर सके, जबकि 6 हजार रुपये विवाह समारोह के आयोजन के लिए दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ वही परिवार उठा सकते हैं जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हों, जिनकी कन्या की उम्र कम से कम 18 वर्ष और वर की उम्र 21 वर्ष हो। योजना का बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिसका क्रियान्वयन सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button