MP News: मप्र में इसी माह से मिलेगा इन कर्मचारियों को भत्ता, आदेश जारी

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सामान्य प्रशासन विभाग में मंगलवार को सचिवालय भत्ते में वृद्धि का आदेश जारी किया और इसका सीधा लाभ राज्य के 1500 सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। आपको बता दे कि मंत्रालय भत्ता 1 जुलाई 2013 के बाद नहीं बढ़ाया गया है। वित्त विभाग के द्वारा बड़े हुए भत्ते को देने का आदेश तो जारी किया गया है लेकिन वाहन भत्ता और विकलांग भत्ता जारी करने का आदेश अभी तक नहीं दिया गया है। राज्य सरकार 1 अप्रैल 2025 को कैबिनेट बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों के गृह भाड़ा भत्ता,स्थाई यात्रा भत्ता,अनुग्रह भता,दोहरा कार्य भत्ता और व्यावसायिक वाहन भत्ता विकलांग भत्ता बढ़ाने की मंजूरी दी थी।
इन भत्तो में नहीं हुई बढ़ोतरी (MP News)
इसके बाद तीन अप्रैल को वित्त विभाग ने वाहन भत्ता 200 से 384 एवं विकलांग भत्ता 350 से 675 करने के आदेश को छोड़कर उक्त अन्य सभी भत्तों का लाभ एक अप्रैल 2025 से प्रदेश के कर्मचारियों को मई के वेतन से देने का आदेश जारी कर दिया।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्र एवं महाशंकर तिवारी ने कहा कि अप्रैल महीने की समाप्ति जल्द होने वाली है और 13 साल से जो भत्ता नहीं बढ़ाया गया है कैबिनेट की मंजूरी के बाद वह भत्ता अब जल्द मिलने वाला है।
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने सचिवालय भत्ते के आदेश जारी होने पर हनुमानजी महाराज और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने शासन में लंबित मांगों पर कोई निर्णय न होने से थक हारकर मंत्रालय परिसर स्थित मंदिर में हनुमान जी महाराज के चरणों में मांगपत्र रखकर सुंदर कांड पाठ किया था।


