MP Board Result 2025: इस दिन जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट, 90% कॉपियां हुई चेक, देखें लेटेस्ट अपडेट

MP Board Result 2025
MP Board Result 2025

MP Board Result 2025: मप्र प्रदेश में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मई के पहले सप्ताह में ही बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 90% कॉपीयों की जांच हो चुकी है वहीं बची हुई 10% कॉपियों की जांच 21 अप्रैल तक कर ली जाएगी।

शुक्रवार को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार 284 हजार कॉपी और जांची जा चुकी है।इस बार 25 अप्रैल तक कोई कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया था लेकिन चार दिन पहले ही कॉपी जांच पूरा कर लिया जाएगा। इसबार परीक्षा मूल्यांकन कार्य 13 मार्च से शुरू हुआ था।

इन विषयों की कॉपियां हो गई है चेक (MP Board Result 2025)

मूल्यांकन केंद्र प्रभारी बबीता हयारण ने जानकारी दिया कि दसवीं में कुल 178721 कॉपियां जांच की जा चुकी है। इनमें से हिंदी,अंग्रेजी,संस्कृत,आईटी, प्राइवेट सिक्योरिटी बोर्ड एंड वैलनेस और ऑटोमेटेड विषय की सभी कॉपियां जांची जा चुकी है।

Also Read:MP Today News: चोरी के आरोपी को सात फेरे लेते किया गिरफ्तार, 17 थानों के डेढ़ सौ पुलिसकर्मी बने थे बाराती

मूल्यांकन का कार्य 21 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।बोर्ड के अधिकारियों की माने तो मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी हो जाएगा। हालांकि रिजल्ट को लेकर ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Also Read:MP News: एमपी के इस जिले में 250 एकड़ में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, मिलेगी इतनी सारी सुविधाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button