MP Agricultural Loan News: मध्य प्रदेश में कर्जे के टेंशन न लें किसान, सरकार भरेगी ब्याज

MP Agricultural Loan News
MP Agricultural Loan News

MP Agricultural Loan News: मध्य प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सहकारी बैंक की कर्ज की राशि का ब्याज राज्य सरकार भरेगी। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने CM डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने 31 मार्च तक सहकारी बैंकों के कर्ज जमा न करने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों का मामला भी उठाया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की चिंता करने की जरूरत नहीं है डिफाल्टर हुए किसानों का कर्ज सरकार भरेगी।

मोहन सरकार ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा (MP Agricultural Loan News)

भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के भू अधिग्रहण संशोधन ड्राफ्ट के मामले में सीएम को किसानों की चिंता से अवगत कराते हुए उनका पक्ष रखा। किसान संघ ने सीएम डॉ. मोहन यादव से कहा कि किसानों की सलाह और उन्हें विश्वास में लिए बिना जमीन अधिग्रहण नहीं होना चाहिए।

Also Read:Betul Today News: बैतूल में अब इतने बजे से लगेंगे स्कूल, बदल गया समय, आदेश हुए जारी

भारतीय किसान संघ के तीन प्रांतों, प्रदेश पदाधिकारियों और अखिल भारतीय पदाधिकारियों के सामने राज्य के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2025 का प्रजेंटेशन दिया। इसके बाद किसान संघ ने सीएम के समक्ष ही इसपर सुझाव दिए।

Also Read:MP News: सफर होगा आसान, करोड़ों रुपए खर्च कर बरसात से पहले मप्र के इन जिलों में होगा चकाचक सड़कों का निर्माण

डिफाल्टर किसानों का ब्याज भरेगी सरकार

किसान संघ ने 31 मार्च तक सहकारी बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों का मुद्दा भी उठाया। इस मामले पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसान संघ से कहा कि किसानों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे किसानों का सहकारी बैंकों का ब्याज राज्य सरकार भरेगी।

Also Read:MP News: श्रमिकों के लिए खुशखबरी , अब हर महीने इतने हजार रुपए देगी सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button