MP Board 10th-12th Result : इस दिन जारी होगा मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, सामने आई फाइनल तारीख

MP Board 10th-12th Result : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Board result) के छात्र बेसब्री से बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब एमपी बोर्ड (MP Board result 2025) ने छात्रों को बड़ी खुशखबरी दी है। समय जानकारी के अनुसार में में मध्य प्रदेश बोर्ड ( MP Board) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।
बता दे की फरवरी से मार्च तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। अब मध्य प्रदेश बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन ( MP Board Secondary Education result) के द्वारा जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है रिजल्ट (MP Board 10th-12th Result)
मध्य प्रदेश बोर्ड के सचिव डॉ कृष्णदेव त्रिपाठी ( Dr Krishna Dev Tripathi ) ने बताया कि पूरे प्रदेश में 52 केंद्रों पर कॉफी का मूल्यांकन किया जा रहा है। 25 अप्रैल तक कॉपी मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा इसके बाद रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मई के पहले सप्ताह में ही रिजल्ट जारी कर दिया जाए।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हुई थी। जिसमें पहला पेपर हिंदी का था। वहीं, हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई थी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। जिनमें कक्षा 10वीं में 9,53,777 और कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अकेले भोपाल में ही 103 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।

इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट http://mpbse.nic.in या http://mpresults.nic.in पर पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।



