MP News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को दी बड़ी सौगात, राज्य के इन जिलों में बिछेगा फोरलेन हाईवे का जाल

Mp news
Mp news

MP News: मध्य प्रदेश में फोरलेन हाईवे का जाल बिछने वाला है। राज्य के दमोह जिले से शाहगंज तक सड़क निर्माण को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने हरी झंडी दिखा दी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

गुरुवार के दिन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी। इसके निर्माण में 531.84 करोड रुपए का खर्च आएगा। यह रोड अभी सिंगल लेन है जिसकी वजह से सफर करने में काफी परेशानी आती है।

Also Read:MP CM TODAY NEWS: कर्मचारियों के बल्ले बल्ले! 9 साल बाद होंगे प्रमोशन, सीएम मोहन यादव का ऐलान, दी अहम जानकारी

दमोह-छतरपुर सड़क मार्ग में लगेंगे पंख (MP News)

दमोह से छतरपुर, खजुराहो, झांसी तथा ओरछा, टीकमगढ़ को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग मार्ग को फोरलेन की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। अब केंद्रीय मंत्री ने इस मांग की स्वीकृति दे दी है। सामने यह जानकारी के अनुसार दमोह से नरसिंहगढ़ बक्सवहा से होकर शाहगंज तक बनने वाले इस मार्ग पर पल भी बनाया जाएगा और पुल निर्माण होने से बक्सवाहा, भटेरा, पिपरिया चंपत, नरसिंहगढ़ तथा बायपास पर किया जाएगा। इसके साथ 1.3 किलोमीटर की सर्विस स्लिप रोड भी बनकर तैयार हो जाएगी।

Also Read:MP SI Vacancy Update: पुलिस विभाग में जल्द होने वाली है बंपर भर्ती, एसआई और सिपाही के होंगे इतने पद, जानें डिटेल

दमोह-जबलपुर बनेगा फोरलेन

लंबे समय से दमोह से जबलपुर के बीच 106 किलोमीटर लंबे फोरलेन की मांग चल रही थी। 2 वर्ष पहले तत्कालीन दमोह सांसद प्रहलाद पटेल के प्रयासों से इस मार्ग को दमोह से ओरछा एवं दमोह से जबलपुर तक जोड़ने के लिए फोरलेन की स्वीकृत मिली थी। इसका वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था लेकिन उस समय इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। लेकिन अब फोर लाइन का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।

Also Read:MP Weather News: मप्र में चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश, इन जिलों में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button