MP SI Vacancy Update: पुलिस विभाग में जल्द होने वाली है बंपर भर्ती, एसआई और सिपाही के होंगे इतने पद, जानें डिटेल

MP SI Vacancy Update
MP SI Vacancy Update

MP SI Vacancy Update: मध्य प्रदेश के छात्रों के दिमाग में यह सवाल चल रहा है कि 2017 के बाद SI की भर्ती कब होगी। आप भी अगर मध्य प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। आज हम आपको बताएंगे कि मध्य प्रदेश में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन कब आएगा और कितने पदों पर बहाली होगी।

सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए जल्द आएगा 500 पदों पर वैकेंसी (MP SI Vacancy Update)

मध्य प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लगभग 500 पदों पर भर्ती आने वाली है और इसके लिए मांगपत्र मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग से औपचारिक तौर पर कर्मचारी चयन मंडल को भेज दिया गया है। 2017 के बाद यह बड़ी भर्ती आने वाली है।

अब अभी कुछ समय पहले ही में मप्र शासन द्वारा पूर्व के चयनित एसआई को इंस्पेक्टर का और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को डीएसपी का प्रभार दिया था, इसके बाद निचले स्तर पर रिक्त हुए पदों की जानकारी जमा करके यह डिमांड ईएसबी को औपचारिक तौर पर मिल गई है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, 531 करोड़ से बदलेगी 4 जिलों की तस्वीर

कांस्टेबल के 7500 पदों पर होगी भर्ती

 

मप्र शासन गृह विभाग ने 7500 पद की भर्ती भी ESB को भेज दी है। इसके लिए डिमांड पत्र ESB को मिल चुका है। आप अगर सरकारी नौकरी का तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।

Also Read:Betul Today News: बैतूल में अब इतने बजे से लगेंगे स्कूल, बदल गया समय, आदेश हुए जारी

10-15 दिन के बाद इसके लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है। इसके बाद इसके लिए भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे। यह भर्ती विज्ञापन इसी माह के अंत तक जारी करने की कोशिश ईएसबी द्वारा की जा रही है। यानी कोई बड़ी उठापटक नहीं हुई तो अप्रैल अंत या मई के पहले सप्ताह में यह भर्ती विज्ञापन दोनों के (एसआई और सिपाही) जारी हो जाएंगे। परीक्षा की बात करें तो जून जुलाई के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए और अगस्त तक सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम होगा।

Also Read:Betul Crime News: बैतूल में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, घटना से फैली सनसनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button