MP Government Yojana: मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को फ्री में मिलेगी स्टेशनरी और किताबें, इस तरह उठाएं फायदा

MP Government Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जाता है। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों को निशुल्क बुक्स और स्टेशनरी प्रदान किया जाता है। इसके लिए सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है। सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब छात्रों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना है और उनके सपने को साकार करने में उनकी मदद करना है। हर साल बड़े पैमाने पर छात्रों को सरकार बुक्स और स्टेशनरी कम रेट मे प्रदान करती है।
जानिए योजना के बारे में विस्तार से (MP Government Yojana)
योजना का नाम: SC/ST छात्रो को निशुल्क बुक्स एवं स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूशन
डिपार्टमेंट: उच्च शिक्षा विभाग
यह योजना गवर्नमेंट कॉलेजेज में पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को निशुल्क पुस्तकें और स्टेशनरी देने के लिए है। योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है।
बेनेफिशरी केटेगरी: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राएं।स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे छात्र।
सिलेक्शन प्रोसेस: इस योजना का लाभ केवल SC और ST छात्रों को मिलेगा, जो गवर्नमेंट कॉलेजेज में पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों का चयन कॉलेज में उनके पढ़ाई के आधार पर किया जाएगा।
Also Read:MP News: मप्र में इस नदी पर खर्च होंगे 44 हजार करोड़, इतने जिलों को होगा फायदा
लाभ: हर साल 15 सौ रुपए तक की किताबें मिलती हैं।
स्टेशनरी: हर साल 5 सौ रुपए तक की स्टेशनरी (नोटबुक, पेन, पेंसिल आदि) दी जाती है।
Also Read:Betul Crime News: बैतूल में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, घटना से फैली सनसनी
इस योजना के लिए सरकार हर साल फार्म निकालती है और फॉर्म भरने के लिए आपको किसी भी तरह की राशि नहीं देनी होती है। अपने शुल्क इस योजना के लिए फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए इस योजना का संचालन सरकार के द्वारा किया जाता है।
Also Read:Betul Crime News: बैतूल में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, घटना से फैली सनसनी



