MP News: रॉकेट की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, मप्र में 6 नए राष्ट्रीय राजमार्ग का होगा निर्माण

MP News
MP News

MP News : मध्य प्रदेश में यातायात व्यवस्था को अच्छा बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयत्न कर रही है। राजधानी भोपाल में 19.32 किलोमीटर लंबे मौजूद फोरलेन को जल्द ही सिक्स लेन में बदलने का कार्य शुरू होगा। इसके साथ ही साथ उज्जैन में महाकाल मंदिर से रेलवे स्टेशन के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा और मध्य प्रदेश में 6 राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होगा।

मोहन सरकार के द्वारा इन सभी के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं और 10 अप्रैल को बदनावर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। 10 तारीख को नितिन गडकरी 3502 करोड़ के 218 किमी एनएच का लोकार्पण और 2330 करोड़ की 110 किमी एनएच का भूमिपूजन भी करेंगे।

Also Read:MP News: सख्ती से अतिक्रमण हटाने के निर्देश, हर गांव में मिलना चाहिए स्वच्छ पानी, बैठक में दिए निर्देश

केंद्र सरकार को भेजा गया है इन सड़कों का प्रस्ताव (MP News)

1. बदनावर-पेटलावद-थांदला फोरलेन (80 किमी, लागत 1500 करोड़ रु.)।
2. पूर्वी इंदौर बायपास मार्ग (77 किमी, लागत 3500 करोड़ रु.)।
3. उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन मार्ग (134 किमी, लागत 2200 करोड़ रु.)।
4. ग्वालियर-भिंड फोरलेन (96 किमी, लागत 3125 करोड़ रु.)।
5. सतना-चित्रकूट फोरलेन में उन्नयन (80 किमी, लागत 1500 करोड़ रु.)।
6. लखनादौन से रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे (200 किमी, लागत 5985 करोड़ रु.) के निर्माण के लिए बालाघाट और लांजी तहसील के जनजातीय क्षेत्र से गुजरने वाले एकरेखण (अलाइमेंट) के विकल्प को प्राथमिकता।

Also Read:Train cancelled news: मप्र-छत्तीसगढ़ से चलने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, देखिए लिस्ट वरना बढ़ेगी परेशानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button