MP New Station: मध्य प्रदेश में एक और स्टेशन बनाने जा रही सरकार, मिलेगी हर सुख सुविधा, कहीं भी जानें नहीं होगी परेशानी

MP New Station
MP New Station

MP New Station: मध्य प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। नर्मदा पुरम रेलवे स्टेशन को भी महानगरों की तरह विकसित किया जाएगा और यहां कई तरह की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अभी यहां पर दो प्लेटफार्म है लेकिन बिना से खंडवा के बीच चौथी रेल लाइन बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया है और जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।

जानिए कहां और कैसे किया जाएगा विस्तार (MP New Station)

रेलवे विभाग की योजना के अनुसार प्लेटफार्म वन के पीछे ग्वालटोली की दिशा में चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी और रेलवे कॉलोनी से निकलकर गुरुकुल होते हुए खर्रा घाट तक यह जाएगा। वहीं दूसरी ओरिया हेल्पलाइन आजमगढ़ की पहाड़ियों के पीछे से रसोलिया रेलवे गेट तक निकलेगी। इसके लिए रेलवे के कई विभागों के द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।

बनाए जाएंगे नए प्लेटफार्म

स्टेशन के प्लेटफॉर्म- 2 के पीछे ग्वालटोली की ओर एक नया प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस प्लेटफॉर्म के बीच से चौथी रेलवे लाइन गुजरेगी, जिससे ट्रेनों के संचालन में तेजी और सुविधा दोनों मिलेगी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट पश्चिम मध्य रेलवे डिविजन का एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है, जिस पर काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। ज़मीन और संसाधनों का आंकलन किया जा रहा है ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।

यहां कई तरह के अतिक्रमण दिखाई दे रहे हैं जिसे हटाने के लिए भी रेलवे लगातार प्रयत्न कर रहा है।रेलवे के द्वारा जल्द से जल्द अतिक्रमण हटा लिया जाएगा ताकि कार्य तेजी से पूरा किया जा सके।तीसरे प्लेटफॉर्म के निर्माण से अधिक ट्रेन स्टॉपेज संभव होंगे।जिन लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में थोड़ा फर्क होता है और जो अब तक नहीं रुकती थीं, वो अब स्टेशन पर रुक सकेंगी।

Also Read:MP News: सरकारी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, मोहन सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था, जानें!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button