Navratri Kanya Bhojan Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं भंडारे जैसा हलवा और चने का प्रसाद, तारीफ किए बिना रह नहीं पाएगी कन्याएं

Navratri Kanya Bhojan Recipe
Navratri Kanya Bhojan Recipe

Navratri Kanya Bhojan Recipe: नवरात्रि का आखिरी दिन बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन कन्या भोजन कराया जाता है। कई जगहों पर इस दिन भंडारा भी रखा जाता है और इस भंडारे में हवा और चने का प्रसाद बनाया जाता ह। आप हलवा पूरी और चने का प्रसाद बनाना चाहते हैं तो हम आपको बेहद खास रेसिपी बताएंगे।

लाख कोशिश के बाद भी कुछ लोगों को भंडारे वाला स्वाद नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम आपको तरीका बता रहे हैं। इस आसान रेसिपी से आप पहली बनाने पर भी अच्छा स्वाद हासिल कर सकेंगे।

कैसे बनाएं हलवा (Navratri Kanya Bhojan Recipe)

सही रेशियो रखने पर परफेक्ट प्रसाद बनेंगे। इसलिए आपको जितना आटा ले रहे हैं उस हिसाब से घी भी लें। एक पैन में घी गर्म करने के बाद आटा डालकर स्लो फ्लेम पकाते रहें जबकि कि रंग सुनहरा ना हो जाए और खुशबू किचन में ना फैल जाए। अब पानी डालकर मीडियम गैस पर छोड़ दें, बीच में शक्कर भी मिला दें। इस तरह आपका स्वादिष्ट हलवा तैयार हो जाएगा।

चना बनाने की सामग्री

उबले हुए काले चने
ऑयल और जीरा
हींग और बेसन
अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
धनिया पाउडर
अमचूर पाउडर
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
हल्दी- गरम मसाला
सफेद और काला नमक​

इस तरह बनाएं स्वादिष्ट चने

सबसे पहले पैन में तेल गर्म करने के बाद जीरा, हींग और बेसन डालकर भूनें। अदरक और मिर्च भी डालें और खुशूब आने तक पकाएं। अब एक बाउल में सामग्री में बताए सभी मसाले और नमक को डालकर इसमें थोड़ा पानी भी मिला दें।

अब इस घोल को पैन में डालें हल्का पकाने के बाद काले चने भी मिला दें। मीडियम आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं और आखिरी में हरे धनिया की पत्ती, अदरक और हरी मिर्च से गार्निशिंग करें। इस तरहह आपका प्रसाद मिनटों में बन जाएगा।

Also Read:MP News: कलेक्टर का बड़ा एक्शन, एक साथ अधिकारी और 7 कर्मचारियों पर कार्यवाही: 1 निलंबित, 3 का वेतन रोका, 3 को नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button