Ration Card new rule : राशन कार्ड का नया नियम, केंद्र सरकार के फैसले से होगी जमकर बचत, जानिए कैसे

Ration Card new rule
Ration Card new rule

Ration Card new rule : केंद्र सरकार के द्वारा मिडिल क्लास और गरीब वर्ग के लोगों को फ्री में राशन दिया जाता है ताकि वह लोग अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके। हालांकि इस समय समय पर राशन कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव भी किया जाता है। सरकार के द्वारा राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के समय में 3 महीने की बढ़ोतरी कर दी गई। 31 जून तक उपभोक्ता राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर पाएंगे।

सरकार ने बढ़ा दी है डेडलाइन (Ration Card new rule)

इससे पहले 31 मार्च तक आधार सीडिंग कराने की तिथि निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत आच्छादित राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्यों द्वारा आधार सीडिंग नहीं कराई गई है, इसको ध्यान में रखते हुए आधार सीडिंग के लिए अंतिम तिथि 30 जून तक विस्तारित की गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सदस्य किसी भी लक्षित जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान पर संधारित ई-पाश यंत्र के माध्यम से निःशुल्क आधार सीडिंग करा सकते हैं।

नए नियम के अनुसार अगर 30 जून तक कोई भी व्यक्ति इस केवाईसी नहीं करता है तो राशन कार्ड से उसका नाम काट दिया जाएगा।

फर्जी राशन कार्ड से नाम काटने के लिए सरकार ने उठाया है बड़ा कदम

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने से फर्जी राशन कार्ड खत्म करने में मदद मिलेगी। उन सभी लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा सकेगा, जो पात्र लाभार्थी हैं। ऐसे में जिन्होंने अभी तक अपने आधार-राशन कार्ड को लिंक नहीं किया है, वे जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।

अगर सरकार के द्वारा बढ़ाई गई डेडलाइन तक आप अपना ईकेवाईसी नहीं करते हैं तो राशन कार्ड से आपका नाम कट जाएगा। इसके बाद डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी।

Also Read:MP News: कलेक्टर का बड़ा एक्शन, एक साथ अधिकारी और 7 कर्मचारियों पर कार्यवाही: 1 निलंबित, 3 का वेतन रोका, 3 को नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button