Aaj Ka Rashifal 05 April 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगी गुड़ न्यूज़, जाने कैसे बीतेगा दिन

Today's horoscope 05 April 2025: People of these zodiac signs will get good news today, know how the day will pass

Aaj Ka Rashifal 05 April 2025 : आज 05 अप्रैल 2025 दिन शनिवार आज चैत्र मास  शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि  है। आज का योग अतिगण्ड रहेगा। आज आद्रा नक्षत्र  है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:49 बजे तक है।  राहुकाल का समय  है सुबह 09:15 बजे से सुबह 10:50 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा मिथुन  राशि  और सूर्य मीन  में रहेंगे। आज का दिशाशूल है पूर्व दिशा है। 

  ( ज्योतिषी प्रवीण मिश्र)

मेष राशि Aries Today Horoscopes
धैर्य से काम करने का दिन है। परिवार के साथ वक्त बीतेगा। मन की चिंता दूर होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात में अहंकार ना दिखाएं। व्यापार में स्थित मजबूत होगी।
 शुभ रंग लाल
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
प्रॉपर्टी खरीदने का योग है। करियर के क्षेत्र में ध्यान देने का समय है। दुश्मन शांत रहेंगे। किसी काम में ज्यादा संकोच न करें। अपनी बात अच्छे से रखें। जो लोग बिजनेस करते हैं व्यापार में लाभ का योग बन रहा है।
  •  शुभ रंग लाल
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscopes
अपने समय का पूरा उपयोग करें। आप  परीक्षा सफल होंगे। भावनाओं में भाकर कोई भी फैसला करने से बचें। धन से जुड़े मामले में धोखा मिल सकता है सावधान रहें। 
  •  शुभ रंग क्रीम
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
हर काम सावधानी से करने का दिन है। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। कॉन्फिडेंस आपका अच्छा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। उधर पैसा लेकर कोई काम ना करें। व्यापार में जल्दबाजी में डिसीजन ना ले।
  •  शुभ रंग गुलाबी
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
अचानक कोई अच्छा समाचार आपको मिलेगा। प्रेम संबंधों में गहराई और बढ़ेगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। मन आपका खुश रहेगा। व्यापार में हर काम सावधानी से करें।
  • शुभ  रंग  मरून
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
कार्यों के अच्छे नतीजे मिलेगे। अपनी इनकम को बढ़ाने का समय है। शत्रु शांत रहेंगे। अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। परिवार वालों की सलाह से कम करें। कारोबार से जुड़ी कोई यात्रा ना करें।
 शुभ रंग हरा
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
किसी से मतभेद हो सकते है। परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रिय जनों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। किसी काम में ज्यादा उतावला ना दिखाए।  सेहत के मामले में सावधान रहे। कर्ज लेकर व्यापार में पैसा ना लगाये। 
  •  शुभ रंग सफेद
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उन्नति के रास्ते बनेंगे। अपने ज्ञान और हुनर को बढ़ाने का समय है। जल्दबाजी में कोई निवेश न करें। रिश्तेदारों के सहयोग से बिजनेस ना करें। व्यापार में लाभ का योग है। 
 
शुभ  रंग लाल
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
 मन की चिंता दूर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा से फायदा होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। व्यापार से जुड़े काम बनेंगे।
  • शुभ रंग बादामी

मकर राशि Capricorn Today Horoscopes

मित्रों की मदद से काम बनेंगे। तेजी से कार्य करने का दिन है। मन को भटकने से रोके। परिवार को और समय देना होगा। सेहत में सुधार होगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी।

  •  शुभ रंग गुलाबी
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
धन की प्राप्ति होगी। अपनी बात पर अड़े ना रहे। लोगों के सुझाव मानने से लाभ होगा। अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। जो लोग बिजनेस करते हैं व्यापार में लाभ का योग है।
  •  शुभ रंग केसरिया
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
किसी काम में व्यस्त रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। आपके खर्चे में बढ़ोतरी होगी। शत्रुओं को लेकर लापरवाह ना रहे। अपने सेहत का ख्याल रखें। व्यापार से जुड़े जोखिम वाले निर्णय आज ना ले। 
  • शुभ रंग लाल

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button