Toll Tax: आज से हाइवे पर सफर हुआ महंगा, इतना ज्यादा देना पड़ेगा टोल टैक्स

Toll Tax: आज टोल टैक्स से जुड़े नियम मुंह में बड़ा बदलाव हुआ है। आप अगर एक शहर से दूसरे शहर में यात्रा करते हैं तो इन नियमों की जानकारी रखना जरूरी है वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज 1 अप्रैल को नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स महंगा हो गया है।टोल प्लाजा पर लिए जाने वाले सूट में बढ़ोतरी हो गई है जिसकी वजह से आम जनता की परेशानियां बढ़ सकती है।
नई दरें 1 अप्रैल यानी मंगलवार से लागू हो जाएगी। ये दरें लागू होने के बाद हाईवे पर चलने वाले राहगीरों को अब ₹5 से ₹10 अतिरिक्त टोल टैक्स देना पड़ेगा. टोल टैक्स बढ़ने के बाद महंगाई भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसका सीधा असर आम व्यक्ति पर पड़ेगा।
टोल की दरें बढ़ने पर अब गाड़ियां चलाने वालों पर बड़ा असर होगा. यूपी के कई शहरों में एनडीटीवी ने वाहन चालकों से बात की और उनसे जानना चाहा कि इस फैसले को लेकर वो क्या सोचते हैं।
झांसी-कानपुर राजमार्ग के सेमरी टोल प्लाजा पर कार चालकों ने कहा कि महंगाई के बीच सरकार को इससे बचना चाहिए. पहले से ही हम कई तरह के शुल्क चुकाते हैं ऐसे में टोल शुक्ल बढ़ाने से दिक्कत बढ़ जाएगी. प्रयागराज और अयोध्या में भी लोगों ने सरकार से शुक्ल नहीं बढ़ाए जाने की अपील की।
जानिए क्या होता है टोल प्लाजा (Toll Tax)
टोल प्लाजा राजमार्गों पर होते हैं, जहां चालक टोल टैक्स का भुगतान करता है।चालक से टोल टैक्स कितना वसूला जाएगा, ये गणना वाहन के आकार, वजन और सड़क के आधार पर की जाती ह।कुछ टोल प्लाजों पर दोपहिया वाहनों को छूट दी जाती है।सरकार के आंकड़ों के अनुसार अभी देशभर में कुल 1,063 टोल प्लाजा हैं।पिछले पांच सालों में 457 टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है।टॉप 10 कमाऊ टोल प्लाजा ने पिछले पांच सालों में 13,988.51 करोड़ रुपये का टोल जमा किया है।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले! खाते में आएंगे ज्यादा पैसे, मिलेंगे ये लाभ



