MP Board 5th-8th Result 2025 : आज जारी होगा पांचवी और आठवीं का रिजल्ट, छात्र इस तरह चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

MP Board 5th 8th Exam Result
MP Board 5th 8th Exam Result

MP Board 5th 8th Exam Result : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आज पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। आज 28 मार्च दोपहर 1:00 रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लंबे समय से छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे और आज अंततः उनका इंतजार खत्म होने वाला है। अभिभावक एवं शिक्षकगण रिजल्ट ऑफिशल वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। रोल नंबर के माध्यम से आप रिजल्ट आसानी से चेक कर पाएंगे। अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट से संतुष्टि नहीं है तो वह पून मूल्यांकन करवा सकता है।

फरवरी में हुई थी परीक्षाएं (MP Board 5th 8th Exam Result)

फरवरी और मार्च के महीने में पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं हुई थी। पांचवी की परीक्षा 24 फरवरी से 1 मार्च तक चली थी वहीं आठवीं की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च तक चली थी। पांचवी की परीक्षा में 11 लाख 17 हजार वही आठवीं की परीक्षा में 11 लाख 68000 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे।

इस तरह छात्र चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

  • छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा।
  • अब दिखाई दे रही ‘MP Board Result 2025 कक्षा 5वीं या 8वीं’ लिंक पर क्लिyuक करें।
  • इसके बाद लॉगिन पेज पर जाकर अपना Roll number और आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • अंत में ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर रख लें।

Also Read:MP News: एमपी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल में सरकार ने दी इतने रुपए छूट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button