MP News: एमपी के कर्मचारियों जल्द मिलेगा प्रमोशन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया संकेत

MP News: लंबे समय से मध्य प्रदेश के कर्मचारी प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। अब इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। 9 साल बाद अब कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है और जल्दी प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। प्रमोशन का इंतजार करते-करते राज्य के एक लाख से अधिक कर्मचारी रिटायरमेंट ले चुके हैं। लेकिन अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रमोशन पर लगी रोक को हटाने का संकेत दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा स्तर के दौरान सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी रोक को हटाने का समाधान खोजने की बात कही है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि जल्द ही रिक्त पड़े सभी पदों को भरा जाएगा (MP News)
इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज करना है। इसके साथ ही 2016 से कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं हो रहा है इसकी प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।हाई कोर्ट द्वारा 30 अप्रैल 2016 को मध्य प्रदेश सरकार के 2002 की भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में आरक्षण प्रावधान को समाप्त करना मुख्य वजह रहा है। उस दौरान इससे पहले पदोन्नत हुए कर्मचारियों की भी पदावनत होने की स्थिति पैदा हो गई थी।
लंबे समय से प्रमोशन पर लगा है रोक
हालांकि इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एचसीएफ भी दायर की गई लेकिन अदालत ने यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए।भारत देश में मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमें सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर रोक लगी हुई है। पिछले लगभग 9 वर्षों से सरकारी कर्मचारी इस राज्य में अपनी प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं।
Also Read:Betul Crime News: पति ने पत्नि के सिर पर हथोड़ा मारकर कर दी निर्मम हत्या, वारदात से फैली सनसनी
हालांकि अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही इस समस्या का निवारण कर कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को गति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।



