MP Board result: इस दिन आ सकता हैं एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, पूरी हुई तैयारियां

MP Board result: मध्य प्रदेश बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा की इवोल्यूशन कार्य और रिजल्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के संचालन के साथ ही कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार लगभग 17 लाख विद्यार्थी शामिल हों रहे हैं और लगभग 90 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी।
तीन स्तर में होगा इवोल्यूशन की प्रक्रिया (MP Board result)
इस साल इवोल्यूशन का कार्य को तीन स्तरों में विभाजित किया जाएगा। मुख्य परीक्षक,उप मुख्य परीक्षक और परीक्षक । इसका मुख्य उद्देश्य कॉपी जाँच में पारदर्शिता लाना और गलतियों की संभावना को कम करना है।
मध्य प्रदेश बोर्ड में इवोल्यूशनकर्ताओ के द्वारा गड़बड़ी रोकने के लिए नए आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अंतर्गत अगर किसी इवोल्यूशन करता ने अंक देने में गलती किया या खाना पूर्ति किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कॉपी चेक करते समय ध्यान रखना होगा कि किसी भी तरह की गलती ना हो।
परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिका के इवोल्यूशन के साथ ही परीक्षा अंक भी ऑनलाइन अपलोड करेगा। अगर इस दौरान कोई गलती होती है तो फिर कार्रवाई की जाएगी। उत्तर पुस्तिका के जाच में प्रदर्शित बनाए रखने का आदेश जारी किया गया है।
जानिए कब जारी होगा रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन 2025 के 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम अप्रैल महीने की आखिरी हफ्ते तक घोषित किया जा सकते हैं। भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि एक शिक्षक एक दिन में लगभग 30 और ज्यादातर 45 उत्तर पुस्तिकाओं का इवोल्यूशन करेंगे। हालांकि उन्हें इस बात का आदेश दिया गया है कि किसी भी तरह की गलती ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।



