MP News: मप्र के इन 9 शहरों को मिलाकर बनेगा 2 मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र, इन संभागों का होगा विकास, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के विकास का सतत प्रयास किया जा रहा है। राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को को बढ़ावा देने के साथ साधना करो केतु व्यवस्थित विकास के लिए अब दो मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की कवायत शुरू कर दी गई है। पहला मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र इंदौर-उज्जैन-देवास और धार को मिलाकर और दूसरा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र भोपाल-सीहोर, रायसेन-विदिशा-ब्यावरा (राजगढ़) को मिलाकर विकसित किया जाएगा।

इन जिलों का होगा विकास (MP News)

केंद्र के विजन के मुताबिक राज्य के प्रमुख संभाग मुख्यालय ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल को रीजनल इकोनॉमिक ग्रोथ हब के रूप में विकसित करने की तैयारी है। सरकार का यह प्रयास अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोजगार, व्यापार और निवेश के नये अवसरों को भी बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

Also Read:MP News: 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के इन लोकेशंस पर महंगी हो जाएगी प्रॉपर्टी, 100 फ़ीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

जानकारी के तहत इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी में इंदौर का 100 प्रतिशत क्षेत्र शामिल किया जाएगा, जबकि उज्जैन का 44 प्रतिशत धार और नागदा का भी कुछ हिस्सा इसमें जोड़ा जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक और शहरी विकास को संगठित तरीके से आगे बढ़ाना है, जिससे आधारभूत सुविधाओं में सुधार हो और निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।

Also Read:Betul Today News: बैतूल ऑयल मिल के टैंक में दो मजदूरों के शव मिलने से फैली सनसनी, मुआवजे की मांग करने परिजनों किया चक्कजाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button