MP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मध्य प्रदेश के 7 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: Western disturbance active, alert of rain with thunder and lightning in 7 districts of Madhya Pradesh

Oplus_131072

MP Weather Alert:  दक्षिण हरियाणा से लेकर राजस्थान तक चक्रवर्ती संरचना बनी है। इस पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने से इसका असर मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग भोपाल ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के झाबुआ, रतलाम, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। 

चंबल संभाग में कई जगह बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के चंबल संभाग के क्षेत्र में बारिश हुई है। अटेर में 1 मिमी बारिश दर्ज की है। इसके अलावा क्षेत्र कई जगह हल्की बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। 
18 और 19 मार्च को यहाँ होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 18 मार्च को मध्य प्रदेश के सिवनी और बालाघाट में बारिश की संभावना बनी है। इसी तरह 19 मार्च को मध्य प्रदेश के झाबुआ, अलीराजपुर, धार, इंदौर, राजगढ़, गुना, अशोक नगर, नर्मदा, पुरम ,बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडोरी अनूपपुर, उमरिया और  शहडोल बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button