Amir Khan 3rd Marriage: हो गया तय! 60 की उम्र में तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान, ये होगी दुल्हन

Amir Khan 3rd Marriage: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान एक बार फिर से शादी करने वाले हैं। 14 मार्च को एक्टर ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह गौरी नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। आमिर ने कहा कि गौरी उनकी लेडी लव है जिसे वह पिछले 25 सालों से जानते हैं लेकिन लगभग डेढ़ साल से दोनों रिकनेक्ट हुए हैं।

गौरी नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं आमिर खान (Amir Khan 3rd Marriage)

आमिर खान ने मीडिया से अपने रिश्ते के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि मैं एक ऐसे इंसान की तलाश कर रहा था जिसके साथ में शांति महसूस कर सकूं और जो मुझे सुकून दे। मुझे वह लड़की मिल गई है।

आमिर खान ने अपना रिश्ता ऑफिशियल करने की वजह भी बताई है।आमिर खान ने कहा कि हम दोनों कमिटेड है और अब रिश्ता छुपाने की कोई जरूरत नहीं है। मैं जब भी गौरी के साथ डेट पर जाऊंगा आप लोग मुझे ज्वाइन कर पाएंगे।

एक्टर ने अपनी शादी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं दो शादी कर चुका हूं और 60 साल की उम्र में तीसरी शादी करना मेरे को शोभा नहीं देता। हालांकि देखना होगा कि आगे क्या होगा। आमिर खान की लेडी लव को लेकर उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने गौरी को स्वीकार कर लिया है।

Also Read:MP Today News: मप्र का ऐसा गाँव जहां लड़कों के कुँवारे रहने की आई नौबत, अंबानी और मित्तल कर सकते समाधान, लौट सकती खुशियां

बता दे कि आमिर खान दो बार शादी कर चुके हैं। पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता से की लेकिन कुछ सालों में तलाक हो गया इसके बाद दूसरी शादी किरण राव से की। उनकी दूसरी शादी भी नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए।उन्होंने तीसरी बार प्यार किया है।

Also Read:MP News: मध्यप्रदेश में शहरों से गांवों तक मिलेगी नई रफ्तार, अगले 5 साल में बनेगी एक लाख किलोमीटर सड़के

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button