Holi Bank Holiday: होली के अवसर पर बैंकों में रहेगी इतने दिनों की छुट्टियां, RBI नें कंफर्म किया डेट, देखिए लिस्ट वरना बढ़ेगी परेशानी

Holi Bank Holiday: होली भारत का मुख्य त्यौहार है। रंगों के इस त्यौहार में बैंक दफ्तर स्कूल कॉलेज सब कुछ बंद रहता है। इस साल 13, 14 और 15 मार्च को कई राज्यों में बैंक हॉलिडे रहेगा जिससे बैंकिंग सुविधाओं पर असर पड़ेगा।रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा बैंक हॉलीडे का लिस्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद (Holi Bank Holiday)
RBI के कैलेंडर के अनुसार, बैंक अवकाश राज्यवार तय किए जाते हैं। होली का त्योहार मुख्य रूप से उत्तर भारत में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इसलिए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहने की संभावना है।
13 मार्च 2025 (बुधवार): कुछ राज्यों में होली का पहला दिन (होलिका दहन) होने के कारण बैंक बंद रह सकते हैं।
14 मार्च 2025 (गुरुवार): कई राज्यों में होली के मुख्य दिन के अवसर पर अवकाश रहेगा।
15 मार्च 2025 (शुक्रवार): कुछ राज्यों में स्थानीय अवकाश के कारण बैंक बंद हो सकते हैं।
16 मार्च 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने से बैंकिंग सेवाओं पर अतिरिक्त प्रभाव पड़ेगा।
ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
बैंकों की शाखाएं भले ही बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम कार्यरत रहेंगे। ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान करने और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।



