Betul Today News: श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति का हुआ पुनर्गठन, दीपक खुराना अध्यक्ष एवं दीपक कपूर सचिव बने

Betul Today News: Shri Krishna Punjab Seva Samiti reorganized, Deepak Khurana became president and Deepak Kapoor became secretary

Betul Today News: बैतूल शहर में 67 वर्षों से निरंतर प्रतिवर्ष होने वाले सबसे बड़े आयोजन रामलीला एवं भव्य दशहरा उत्सव के साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति बैतूल के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से राजेंद्र वार्ड स्थित श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी मोहल्ला में चयन किया गया। जहां समिति संरक्षक सुभाष आहूजा, हरबंस लाल आहूजा, कश्मीरलाल बतरा, ब्रजलाल कपूर और चयन अधिकारी प्रमोद खुराना की गरिमामय उपस्थिति रही।
समिति के अध्यक्ष हेतु दीपक खुराना के नाम का प्रस्ताव निवर्तमान अध्यक्ष कश्मीरलाल बतरा ने रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। उपाध्यक्ष हेतु अशोक मदान और आमिर झाम का चयन हुआ। सचिव दीपक कपूर को चुना गया, सह-सचिव चरणजीत सतीजा, कोषाध्यक्ष विजय सलूजा और मीडिया प्रभारी के रूप में राजेश मदान को जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर श्री कृष्ण पंजाब युवा सेवा समिति का भी पुनर्गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष हेतु दीपक सतीजा के नाम का प्रस्ताव दीपक खुराना ने रखा। उपाध्यक्ष सन्नी झाम और कुशकुंज अरोरा, सचिव धीरज (लवली) मदान, सहसचिव केतन चुघ, कोषाध्यक्ष भुवन सतीजा और मीडिया प्रभारी कुणाल शर्मा को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्याम मदान, नरेंद्र झाम, दीपक सलूजा, संजय भल्ला, प्रकाश मदान, राजेश शर्मा, मुकेश(लल्ली) वर्मा, राकेश आहूजा, दीपक सतीजा, पंकज बतरा एवं संजय गंगवानी को चुना गया।
सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर समाज के सेवाकार्यों में तत्परता से सहभागी होने की कामना की। विदित हो कि श्री कृष्णा पंजाब सेवा समिति द्वारा हर वर्ष गंज क्षेत्र में रामलीला और लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी जनता शामिल होती है जिसे लेकर नई कार्यकारिणी ने अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने का दृढ़ संकल्प लिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस चयन प्रक्रिया के बाद सभी पदाधिकारियों का पुष्पहार से सम्मान कर मुंह मीठा कराया गया तत्पश्चात समिति के सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ उन्हें बधाई दी। इस मौके पर पंडित धर्मेंद्र शर्मा, योगेश मदान, भूपेश सतीजा, चिंटू सतीजा, रमेश गुगनानी, अशोक बतरा, अशोक झाम, खिलेश सतीजा, भोलू बतरा, मोहित सतीजा, महेश सोनी, सन्नी टुटेजा सहित अन्य सामाजिक बंधुगण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button