Aaj Ka Rashifal 26  February 2025 :  आज महाशिवरात्रि पर्व पर इन राशि वालों पर बनी है भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा, दूर हो जायेगी सारी परेशानियाँ

Today's horoscope 26 February 2025: Today on the occasion of Mahashivratri festival, these zodiac signs have the special blessings of Lord Shiva, all problems will be removed

Aaj Ka Rashifal 26  February 2025 : आज 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार आज फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 09:19 बजे तक  है। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी।  आज का योग परिघ रहेगा। आज श्रवण  नक्षत्र  है। आज अभिजीत मुहूर्त नही है।  राहुकाल का समय है दोपहर 12:34 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा मकर  राशि  और सूर्य कुंभ राशि  में रहेंगे। आज का दिशाशूल है उत्तर दिशा है। आज महाशिवरात्रि पर्व है।

  

मेष राशि Aries Today Horoscopes
करियर में ध्यान देने का समय  है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। मित्रों की सलाह से काम बनेगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे। किसी बात को लेकर इगो दिखाने से बचें। व्यापार में सावधानी रखें। दिन को बेहतर बनाने आज भगवान शिव को जल अर्पित करें।
 शुभ रंग केसरिया
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
भाग्य का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे। आज धन लाभ के योग बने हैं। पढ़ाई लिखाई से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। आलस्य की वजह से कोई काम ना छोड़े। व्यापार में लाभ के योग बने हैं। दिन को बेहतर बनाने भगवान शिव का अभिषेक करें।
  •  शुभ रंग सफेद
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscope
 दिन भर काम में व्यस्त रहेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है। दिन को बेहतर बनाने आज भगवान शिव मंत्र का जाप करें।
  •  शुभ रंग हरा
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
प्रॉपर्टी से संबंधित फैसला सोच समझकर करें। किसी काम को लेकर नई योजना बनेगी। घर में सुख बढ़ेगा। परिवार की सलाह से काम करने पर लाभ होगा। पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ की योग बने हैं। दिन को बेहतर बनाने के लिए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  •  शुभ रंग भूरा
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
सरकार संबंधित काम बनेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। यात्रा से लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे। उधर लेनदेन से बचें। व्यापार से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। आज दिन को बेहतर बनाने भगवान भोलेनाथ का जल और दूध से अभिषेक करें।
  • शुभ  रंग मरून
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
मन की चिंता दूर होगी। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। अपना व्यवहार विनम्र रखें। लोगों से मिलते समय अहंकार ना दिखाएं। सेहत की चिंता रहेगी। व्यापार में स्थिति बेहतर बनी है। दिन को बेहतर बनाने के लिए आज भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित कर पूजा अर्चना करें।
 शुभ रंग हरा
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी। धन लाभ के नए रास्ते बनेंगे। अपने खर्चों को कंट्रोल करें। नए लोगों से मुलाकात होगी। उतावलेपन में कोई फैसला करने से बचें। व्यापार में निवेश के लिए अनुकूल समय है। दिन को बेहतर बनाने आज भगवान शिव की आराधना करें।
  •  शुभ रंग सफेद
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको खुद आगे बढ़कर काम करना होगा। बिना सोचे समझे खर्च न करें। अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। व्यापार में लाभ के योग बने हैं। दिन को बेहतर बनाने आज भगवान शिव को जल अर्पित करें
 
शुभ  रंग केसरिया
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
 मित्रों की मदद से काम बनेंगे। धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही रुकावटें दूर होगी। बड़े फैसले करने का वक्त है। छोटी-छोटी बातों को लेकर दुखी ना हो। अपने काम में मन लगाए। व्यापार में आज हानि होने की संभावना है। दिन को बेहतर बनाने आज भगवान शिव भस्म अर्पित करें।
  • शुभ रंग पीला

मकर राशि Capricorn Today Horoscopes

आज वाहन सावधानी से चलाएं। करियर को आगे बढ़ने का समय है। धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ाना होगा। अपने मनोबल को ऊंचा रखें। किसी काम को लेकर पीछे ना रहे। व्यापार में स्थिति बेहतर बनी है। दिन को बेहतर बनाने आज भगवान शिव को जल अर्पित करें।

  •  शुभ रंग आसमानी
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। लक आपका साथ देगा। मन की बात कहने से संकोच न करें। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। अपना व्यवहार में अच्छा रखें। व्यापार से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। दिन को बेहतर बनाने के लिए भगवान शिव को दूध अर्पित करें।
  •  शुभ रंग क्रीम
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
योजना बनाकर काम करना होगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करें। नौकरी में उन्नति के रास्ते बनेंगे। आज कोई भी काम कल पर ना टाले। लोगों से बहस ना करें। शांति से बात रखें। व्यापार में लाभ की योग बने हैं। दिन को बेहतर बनाने आज भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें।
  • शुभ रंग नारंगी

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button